{"_id":"657cb1310e528386770c4a07","slug":"awadh-assam-express-arrived-late-by-two-and-a-quarter-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-9878-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवध-असम एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवध-असम एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से आई
Sat, 16 Dec 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। कई ट्रेनें रद्द हैं तो तमाम देरी से आ रहीं हैं। दिल्ली से चलकर आने वाली 15910 अवध-असम एक्सप्रेस निर्धारित समय से सवा दो घंटे और मेरठ राजरानी एक्सप्रेस दो घंटा की देरी से आईं। वहीं, सात ट्रेनें निरस्त रहींं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
शुक्रवार को 19269 मुजफ्फरनगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, रामपुर से 13010 दून एक्सप्रेस व 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस आधा घंटे, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से आईं। लखनऊ की ओर से 15279 पुरबिया एक्सप्रेस 45 मिनट, 22453 मेरठ राजरानी एक्सप्रेस दो घंटा की देरी से आ सकी। कोहरे के चलते रेलवे ने एक दिसंबर से 29 फरवरी तक शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली छह ट्रेनें को निरस्त कर रखा है। हैं।
निरस्त ट्रेनों में 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 29 फरवरी, जबकि 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस दो दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रखा है। इसी तरह 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी, 14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 29 फरवरी तथा 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
14673 शहीद एक्सप्रेस सात दिसंबर से 29 फरवरी, 14674 शहीद एक्सप्रेस पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त रहने की घोषणा की हुई थी। 13006/05 मुगलसराय एक्सप्रेस, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को भी निरस्त किया गया है। एक ट्रेन छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग संबंधी विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण निरस्त चल रही है। इसको 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त किया गया है।
सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। इसलिए ट्रेनें देरी से आ रही हैं। छह ट्रेनों को पहले से ही निरस्त कर दिया गया है। यह फरवरी के बाद चलेगी।