फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "Avoid strong religious base Forlen '

‘फोरलेन से बचाएं पक्के धार्मिक स्थल’

Thu, 02 Apr 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 02 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए मीरानपुर कटरा में धर्मस्थल, कब्रिस्तान और स्कूल को ढहाने की तैयारी होते देख वहां के नागरिकों ने बुधवार को जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह से भेंट की। उन्होंने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर हाईवे चौड़ीकरण से पहले दोबारा पैमाइश कराकर धार्मिक और सार्वजनिक महत्व के पक्के निर्माण ढहाने पर रोक लगाने की गुहार की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सुकेश गुप्ता के नेतृत्व में ग्रामीण पहुंचे। प्रभारी मंत्री विकास भवन सभागार में जिला योजना को अंतिम रूप देने में जुटे थे। इस दौरान कटरा के नागरिक वहां डेरा डाले रहे। बैठक खत्म होने पर प्रभारी मंत्री आए तो हुजूम ने उन्हें रोक लिया और ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

नागरिकोें ने प्रभारी मंत्री को बताया कि हाईवे चौड़ीकरण से कटरा नगर बरबादी की ओर जा रहा है। करीब सवा लाख आबादी वाले कटरा में करीब 450 पक्के मकान, पांच मंदिर, इतने ही स्कूल, शहीद स्तंभ, सेंट्रल वक्फ बोर्ड में दर्ज छह दरगाहें, चार कब्रिस्तान और दो मस्जिदें तबाही की कगार पर हैं। अधिकांश ऐसे परिवारों के मकान हाईवे के किनारे हैं, जिनके टूटने पर उनकी आजीविका और रिहाइश का कोई सहारा नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार यह सभी पक्के निर्माण हाईवे से 15-16 मीटर के दायरे में हैं। इससे अधिक जमीन अधिग्रहीत किए जाने पर ऐतिहासिक और सार्वजनिक महत्व के निर्माण लुप्त हो जाएंगे। साथ ही लोगों की धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचेगी। इसलिए फरीदपुर की तरह कटरा में भी बाईपास बनाकर इन सभी स्थलों की सुरक्षा की जाए। ज्ञापन देने वालों में सत्येंद्र सिंह, राजेश, मुन्ना लाल, शकील खां, बशीर अहमद, नसीमुल्ला, गुड्डू होटल वाले, जहांगीर, आसिफ जिया, जमशेद अली खां आदि शामिल रहे।
प्रभारी मंत्री का सपाइयों ने किया स्वागत
शाहजहांपुर। एक दिवसीय दौरे पर आए प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह का बुधवार को सपाइयों ने स्वागत किया।
प्रभारी मंत्री के स्वागत को सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं जेल विजिटर रामवीर सिंह सोमवंशी तमाम कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सुबह चार बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रभारी मंत्री के आते ही सोमवंशी, नागेश कुमार, राजेश यादव, आशीष पाल, मुनीश सिंह परिहार, अजय शंखवार, दीपक सिंह आदि ने उनकी गर्मजोशी से अगवानी की।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस मेें सपा व्यापार सभा केजिला सचिव मुजम्मिल खां के नेतृत्व में अब्दुल हमीद, हसीब खां, सलीम अख्तर, सईद खां आदि ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर व्यापार सभा एवं लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सर्राफ को भी कार्यकर्ताओं ने मालाएं पहनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed