{"_id":"69419b73aa3dd5b825093cd9","slug":"attempt-to-snatch-a-passengers-phone-from-a-moving-train-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-160512-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चलती ट्रेन से यात्री का फोन छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चलती ट्रेन से यात्री का फोन छीनने की कोशिश
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली से बनारस जाने वाली 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस की बोगी के गेट पर खड़े यात्री के मोबाइल फोन पर दो युवकों ने झपट्टा मारकर छीनने की कोशिश की। ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से युवक भी ट्रेन से उतर गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।
मंगलवार की शाम 6:05 बजे रोजा जंक्शन पर ट्रेन रुकी। दो मिनट के स्टाॅपेज के बाद ट्रेन रवाना हुई तो प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर खड़े दो युवकों ने धीमी गति से चल रही ट्रेन की बोगी में खड़े यात्री के मोबाइल फोन पर झपट्टा मार दिया। हालांकि वे मोबाइल छीन नहीं पाए। यात्री भी नीचे कूद गया।
उसने शोर मचाया तो आरोपी युवक मौके से भाग गए। यात्री ने स्टेशन मास्टर और जीआरपी चौकी पर सूचना दी। जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। उसके बाद यात्री को बरेली-मुगलसराय एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। मामले की तहरीर नहीं मिली है।