फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attempt to Burn Effigy: Clash and Scuffle Between Congress Workers and Police

Shahjahanpur News: पुतला फूंकने की कोशिश, कांग्रेसियों व पुलिस में भिड़ंत, धक्का-मुक्की

Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attempt to Burn Effigy: Clash and Scuffle Between Congress Workers and Police
शाहजहांपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता से पुतला छीनती पुलिस। संवाद
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री की लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेसी भड़क उठे। शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। करीब दस मिनट तक चली खींचतान के बाद पुतला टुकड़े-टुकड़े हो गया। पुलिस की सख्ती के कारण कांग्रेसी पुतला फूंक नहीं पाए।
विज्ञापन


कांग्रेस के पदाधिकारी दिन में दो बजे टाउनहाॅल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। उनके आने से पहले सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दिन में करीब 2:45 बजे जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी कार्यालय से बाहर निकले और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेसियों के आने पर पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

पुतला छीनने के लिए आरएसएस कार्यालय को जाने वाले गेट पर सिपाही तैनात कर दिए गए। इस बीच कार्यालय के अंदर से पुतला लाया गया। जिस पर इंस्पेक्टर, पुलिस बल के साथ पुतला छीनने का प्रयास करने लगे। इस दौरान जमकर नोकझोंक हुई। छीना-झपटी में पुतला पूरी तरह से टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच महिला पदाधिकारी भी पहुंच गईं। उन्हें पुरुष सिपाही ने रोकने का प्रयास किया। इसे लेकर कांग्रेसी सिपाही पर भड़क गए। यहां किसी तरह मामले को शांत किया गया। हालांकि, पुलिस की सक्रियता के चलते पुतला दहन नहीं हो सका।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में अब अपना विरोध भी नहीं दर्ज करवा सकते। ऐसी क्या मजबूरी थी जो इतनी संख्या में पुलिस को कार्यालय घेरना पड़ा। ऐसी तानाशाही पहले कभी नहीं देखी गई। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बयान अपमान है।


इस मौके पर पीसीसी सदस्य कृष्ण विनोद मिश्रा, तनवीर सफदर,अनस इकबाल, पवन सिंह, रामजी अवस्थी, नूरे सहर बी, रानी पांडेय, पार्षद तालिब खान, शान मोहम्मद, वकार आलम, प्रवीण त्रिपाठी, सईद अंसारी, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता से पुतला छीनती पुलिस। संवाद

शाहजहांपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता से पुतला छीनती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed