फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attacked for objecting to harassment of wife.

Shahjahanpur News: पत्नी पर छींटाकशी करने का विरोध करने पर किया हमला

Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attacked for objecting to harassment of wife.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार के एक मोहल्ला निवासी महिला पर छींटाकशी का विरोध करने पर कुछ युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि 21 मई की रात साढ़े दस बजे वह अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। तभी मोहल्ले के दो युवकों ने शराब के नशे में उनके ऊपर छींटाकशी शुरू कर दी। वह डरी-सहमी घर पहुंचीं और पति को पूरी बात बताई। पति ने मोहल्ले की बात होने पर शांत कर दिया और खुद आरोपियों के घर शिकायत करने गए। वहां आरोपियों ने धमकाया। जिस पर वह अपने घर आ गए।
विज्ञापन

इस बीच पांच लोग उनके घर में डंडे और हथियार लेकर पहुंच गए और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने जुल्फकार, आसिफ, चांद मियां, हनीफ, अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed