फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attack on army brothers with ax and sickle, one bloodied

Shahjahanpur News: फौजी भाइयों पर कुल्हाड़ी और दरांती से हमला, एक लहूलुहान

Mon, 22 Apr 2024 04:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Attack on army brothers with ax and sickle, one bloodied
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव कोला में गेहूं की फसल कटवा रहे फौजी भाइयों पर घात लगाए बैठे तीन भाइयों ने कुल्हाड़ी और दरांती से हमला कर दिया। एक भाई लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


कन्नौज जिले के गांव पलिया लालग्राम निवासी बृजेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह फौज में राजस्थान के बीकानेर में तैनात हैं। उनका भाई देवेंद्र भी फौज में है। उसकी तैनाती भी इसी प्रांत के जैसलमेर में है। उनका एक खेत जलालाबाद के गांव कोला में है। इन दिनों दोनों भाई छुट्टी लेकर घर आए हुए थे।
विज्ञापन

16 अप्रैल को रात के समय गेहूं की फसल कटवा रहे थे। खेत के आसपास जिला कन्नौज के गांव पलिया लालग्राम निवासी पंकज सिंह अपने भाइयों राकेश सिंह व दुर्गेश सिंह के साथ पहले से छिपे बैठे थे। आरोप है कि करीब दस बजे मौका पाकर उन्होंने दरांती, कुल्हाड़ी व फावड़े लेकर उसके भाई देवेंद्र पर हमला बोल दिया। उसने बचाने का प्रयास किया, लेकिन गर्दन और हाथ में कुल्हाड़ी लगने से भाई लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों से उसकी जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। सीओ अजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed