फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Attack carried out with sticks, bricks, and stones; case registered against 11 people.

Shahjahanpur News: लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से किया हमला, 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 13 Apr 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Attack carried out with sticks, bricks, and stones; case registered against 11 people.
शाहजहांपुर। समाधान दिवस में शिकायत करने की रंजिश में पीड़िता पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटा और ईंट-पत्थर फेंके। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रोजा के अहमदपुर निवाजपुर निवासी राधा ने छह नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 11 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे थाना दिवस समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर तहरीर दी थी। दूसरे दिन उसी रंजिश में राजेश की पत्नी संजू, राजेश, सुभाष, आकाश उर्फ कल्लू, बब्लू, राजेश्वरी और उसके परिवार के चार-पांच लोगों ने पिता की चाय की दुकान पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। ईंट-पत्थर फेंके। राधा ने बताया कि आरोपियों से पूरा परिवार भयभीत है। जान-माल का खतरा बना हुआ है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed