फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ATMs have been blocked, postcode tell

एटीएम ब्लॉक हो गया, पिन कोड बताइए

Mon, 08 Jun 2015 11:18 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
ATMs have been blocked, postcode tell
हैलो...मैडम मैं एसबीआई बैंक शाखा का मैनेजर बोल रहा हूं। आपका एटीएम ब्लॉक हो गया है। अपने एटीएम का कोड बताइए, ताकि आपका एटीएम चालू किया जा सके।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब इस तरह की एक कॉल चौभुर्जी मोहल्ले में कपूर अस्पताल के पास रहने वाली रंजू पांडेय पत्नी सुरेंद्र पांडेय के पास उनके मोबाइल पर आई। इस पर रंजू ने कहा कि उनका एटीएम तो सही है। आपको गलत जानकारी मिली है। तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आप भरोसा करिए आपका एटीएम ब्लॉक हो चुका है। आप इस संबंध में जानकारी दे दीजिए। मामले को भांपकर रंजू ने जमकर खरी-खोटी सुना दी। ऐसा करने पर संबंधित ने तुरंत कॉल डिसकनेक्ट कर दी। इसके बाद जब उन्होंने वापस कॉल की तो फोन काट दिया गया। कई बार ट्राई करने के बाद भी फोन नहीं लगा। रंजू पांडेय का बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की टाउनहॉल शाखा में खाता खुला है। रंजू जागरूक बैंक ग्राहक की वजह से वह हैकर्स के जाल में फंसने से बच गईं। इस संबंध में एसबीआई के एजीएम आरबी त्रिवेदी का कहना है कि किसी को बैंक का एटीएम का पासवर्ड या कोई गुप्त सूचना नहीं दें। तमाम ग्राहकों से छलावा करके कुछ बदमाश लोगों को ठगने का काम रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed