{"_id":"59ce4bcf4f1c1bc1538b4f33","slug":"atm-drained-on-first-day-of-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश शुरू होते ही खाली हुए एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश शुरू होते ही खाली हुए एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार से शुरू हुआ लगातार चार दिन का अवकाश लोगों के लिए मुसीबतें भी लाया है। छुट्टियों के पहले दिन शुक्रवार को पुवायां में एटीएम खाली हो गए। इससे रुपये निकालने आए लोगों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नव दुर्गा के समापन, दशहरा, मोहर्रम आदि त्योहारों के कारण शुक्रवार से चार दिन का लगातार अवकाश है। लोगों को उम्मीद थी कि बैंक बंद रहेंगे, लेकिन एटीएम कम से कम दो दिन तक तो काम करते ही रहेंगे। शुक्रवार को लोग रुपये निकालने पहुंचे तो पता चला कि एटीएम तो पहले ही खाली हो चुके हैं। इस पर लोगों ने दूसरे बैंकों के एटीएम की ओर रुख किया, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। पुवायां में एसबीआई, बॉब के एटीएम पर कई लोग पहुंचे, लेकिन रुपये नहीं निकल सके।
विज्ञापन