फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Assistant teacher crossed limits on WhatsApp group...suspension recommended

Shahjahanpur News: सहायक अध्यापक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर लांघी मर्यादा...निलंबन की संस्तुति

Mon, 25 Aug 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher crossed limits on WhatsApp group...suspension recommended
शाहजहांपुर। कलान में सहायक अध्यापक ने व्हाट्सएप ग्रुप पर मर्यादा लांघ दी। संकुल शिक्षक बाराकलां के ग्रुप में अमर्यादित टिप्पणी करने व धमकाने पर बीईओ सतीश कुमार ने संज्ञान लेते हुए शिक्षक के निलंबन की संस्तुति की है।
विज्ञापन


सुशील कुमार, प्रदीप कुमार समेत कई एआरपी ने बीईओ कलान को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कंपोजिट स्कूल बाराकलां प्रबंधन की शिकायत पर उपस्थिति पंजिका का फोटोग्राफ मांगा था। इससे वहां के सहायक अध्यापक ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। समझाने का प्रयास करने पर अभद्र व्यवहार कर गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

एआरपी ने आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक विद्यालय में कार्य करने के बजाए मोबाइल पर रील देखते रहते हैं। स्कूल के अंदर चारपाई डालकर बैठते हैं। शिकायत पर बीईओ कलान सतीश मिश्रा ने बीएसए को पत्र भेजकर सहायक अध्यापक के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति भेजी है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि सहायक अध्यापक हरीराम की शिकायत प्राप्त हुई है। परीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed