फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ask for online applications from teachers

Shahjahanpur News: शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 12 Sep 2023 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ask for online applications from teachers
राज्य और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए किया जाएगा शिक्षकों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार और मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए है। आवेदन की प्रक्रिया छह सितंबर से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 25 सितंबर है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रदेश के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और संस्कृत विद्यालय में शिक्षण कार्य में अनूठे योगदान देने वाले शिक्षक इसके लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट school.upmsp.edu.in पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

फिर खुले पेज पर संस्थान का प्रकार, अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरना होगा। इसके बाद दिए गए ईमेल आईडी पर सत्यापन कोड प्राप्त होगा, जिस पर क्लिक कर अपना एकाउंट सत्यापित करना होगा। उत्कृष्ट कार्यों का विवरण संबंधित पांच मिनट का वीडियो भी ऑनलाइन अपलोड होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक होगा सत्यापन

आवेदन प्राप्त होने के बाद 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक जनपदीय समिति द्वारा आवेदन पत्रों की जांच के बाद आवेदन पत्रों को अनुमंडलीय समिति को भेजा जाएगा। इसके बाद मंडलीय समिति जांच करके आवेदन पत्रों को निदेशालय स्तरीय समिति को 16 से 30 अक्तूबर तक देगी। इसके बाद निदेशालय स्तरीय समिति द्वारा 31 अक्तूबर से 15 नवंबर तक सत्यापन कर आवेदन राज्य स्तरीय समिति को भेजे जाएंगे। इसके बाद एक दिसंबर के बाद कभी भी सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed