फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ASHA workers will go door-to-door to gather health-related information.

Shahjahanpur News: घर-घर दस्तक देकर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी आशा वर्कर्स

Sun, 04 Oct 2026 10:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers will go door-to-door to gather health-related information.
शाहजहांपुर। जिले में एक अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो चुका है। अभियान में 11 विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 12 अक्तूबर से दस्तक अभियान शुरू होगा। इसके तहत आशा वर्कर्स घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करेंगी।
विज्ञापन

दस्तक अभियान के दौरान आशा वर्कर्स बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम, फाइलेरिया और कुष्ठ रोग के लक्षणों के बारे में जानकारी लेंगी। साथ ही कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनकी सूची तैयार करेंगी। बीमारियों से पीड़ित लोगों की पहचान कर उनकी जांच कराई जाएगी। लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि अभियान शुरू कर दिया गया है। इसमें पंचायत राज विभाग को लार्वानाशक का छिड़काव, झाड़ियों की कटाई और उथले हैंडपंपों का चिह्नीकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पशुपालन विभाग सुअर पालकों को बाड़ों की साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक करेगा। अन्य विभाग भी अपने स्तर से अभियान में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed