{"_id":"657df9be95003e7c2d088b04","slug":"asha-workers-body-found-hanging-in-room-accused-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9950-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आशा कार्यकर्ता का शव कमरे में लटका मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आशा कार्यकर्ता का शव कमरे में लटका मिला, हत्या का आरोप
Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जैतीपुर। जैतीपुर थाना क्षेत्र में एक आशा कार्यकर्ता का शव शुक्रवार दोपहर कमरे में टिन के नीचे लगी बल्ली से चुन्नी के सहारे लटका मिला है। मृतका के पति ने पड़ोसी युवक पर प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर, महिला के पिता ने दामाद और उसके भाई पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
36 वर्षीय आशा कार्यकर्ता का पति कार चालक है। उसके तीन बच्चे हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे आशा कार्यकर्ता ने अपने पति को बच्चों के जूते लेने के लिए कटरा के बाजार भेज दिया था। वह घर में अकेली थीं। शाम करीब छह बजे पति व बच्चे लौटे तो आशा कार्यकर्ता का शव बल्ली से चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। कुछ ही देर में आसपास के लोगाें की भीड़ जुट गई।
सूचना पर थाना प्रभारी अवधेश सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने पोस्टमार्टम हाउस पर पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि युवक का उसके घर में आना-जाना था। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद भी होता था।
विज्ञापन
युवक के साथ चली गई थी महिला, पुलिस ने कराया था समझौता
आशा कार्यकर्ता के पति के मुताबिक, 14 नवंबर को उसकी पत्नी आरोपी युवक के साथ चली गई थी। तब उसने थाने में तहरीर दी। 18 नवंबर को पुलिस ने उसे महिला थाने में बुलाया। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने से मना करते हुए समझौता कराकर पत्नी को साथ भेज दिया था।
पिता ने दी तहरीर
मृतका के पिता ने दामाद और उसके भाई के खिलाफ मारपीट करते हुए परेशान करने और हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवधेश सेंगर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।