फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   As soon as Holi draws near, seats in trains become full, waiting crossed 200

शाहजहाँपुर: होली नजदीक आते ही ट्रेनों में सीटें हुईं फुल, 200 के पार पहुंची वेटिंग

Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
As soon as Holi draws near, seats in trains become full, waiting crossed 200
प्रतिक्षा सूची बाघ एक्सप्रेस (13020) में 256 और गुवाहाटी एक्सप्रेस (15910) में 204 पहुंची
विज्ञापन

शाहजहांपुर। होली आठ मार्च को है, जिसे मनाने घर जाने के लिए लोगों ने ट्रेनों में अपने टिकट आरक्षित कराने शुरू कर दिए है। इससे अभी से लगभग सभी ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने मुश्किल हो गए हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों की हालत और भी खराब है।
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से होकर 65 जोड़ी ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें 55 जोड़ी यहां रुकती हैं। लंबी दूरी की आठ जोड़ी ट्रेनें सप्ताह में एक, दो, तीन और चार दिन यहां से होकर गुजरती हैं। दस जोड़ी ट्रेनें ऐसी हैं जिनका ठहराव शाहजहांपुर में नहीं है। होली को लेकर लंबी दूरी की ट्रेनों में स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी के टिकटों की लगातार बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

12 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल (12229) में 140, अमृतसर की पंजाब मेल (13005) में 119, योगनगरी ऋषिकेश के लिए दून एक्सप्रेस (13009) में 96, चंडीगढ़ सुपरफास्ट (2231) में 143, काठगोदाम से हावड़ा की बाघ एक्सप्रेस (13020) में 256, गुवाहाटी एक्सप्रेस (15910) में 204 वेटिंग चल रही है। इसके अलावा भी कई ट्रेनों में 100 के करीब प्रतिक्षा सूची पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलेंगी स्पेशल गाड़ियां, अतिरिक्त कोच लगेंगे
उत्तर रेलवे ने 26 फरवरी से 11 मार्च तक 14307/14308 बरेली-प्रयागराज स्पेशल में अस्थायी रूप से दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, दूसरी गाड़ियों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे, जरूरत पड़ने पर स्पेशल गाड़ियां चलेंगी।


होली के चलते ट्रेनों में स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी की प्रतिक्षा सूची लगातार बढ़ रही है। कुछ ट्रेन में 200 से ऊपर वेटिंग हो गई है। त्योहारों पर रेलवे की ओर से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं, स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन होता है। हालांकि अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
- राजकुमार, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed