शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की जनपदीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल के मैदान पर हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-19 में आर्य कन्या पाठशाला ने बाजी मारी।
मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में जीजीआईसी पुवायां ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि जीआईसी कांट उपविजेता रहा। अंडर-14 वर्ग में जिला परिषद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवकली बंडा विजेता और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मौजमपुर उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुवायां उपविजेता रहा।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान वर्तिका रस्तोगी, सत्यपाल सिंह, सचिन प्रेमी, रामप्रसाद, अंग्रेज सिंह, नवजोत सिंह और नीतिन कुरील मौजूद रहे।