फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Arya Kanya Pathshala overall champion in Kho-Kho competition

Shahjahanpur News: खो-खो प्रतियोगिता में आर्य कन्या पाठशाला ओवरऑल चैंपियन

Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Arya Kanya Pathshala overall champion in Kho-Kho competition
जनता इंटर कॉलेज में जिम्ना​स्टिक प्रतियोगिता के प्रतिभागी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय खेल प्रतियोगिताओं के तहत शनिवार को जनता इंटर कॉलेज में जिम्नास्टिक और नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज में खो-खो प्रतियोगिता हुई जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
नेशनल इंटर कॉलेज में बालिका वर्ग के अंडर 19 में सीनियर वर्ग तथा अंडर 14 में सब जूनियर वर्ग खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं। सीनियर वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की टीम ने नौ तथा आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज टीम ने 10 अंक बनाए। इस तरह से आर्य कन्या पाठशाला की टीम विजेता व राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की उपविजेता घोषित की गई। सब जूनियर वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला ने पांच अंक प्राप्त कर विजयी श्री हासिल की, जबकि ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल चार अंक से उप विजेता रही। ओवरऑल विजेता आर्य कन्या पाठशाला रही। खेल में प्रदर्शन के आधार पर टीमों को सब जूनियर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत प्रधानचार्या अल्पना सिंह व क्रीड़ा सचिव कैप्टन रामकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस मौके पर सचिन प्रेमी, अरुण, रत्नेश शुक्ला, वंदना चौरसिया, प्राची आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जनता इंटर कॉलेज में बालक व बालिका वर्ग में जिम्नास्टिक प्रतियोगिता संपन्न हुई। खेल में प्रदर्शन के आधार पर बालक सीनियर वर्ग में कुनाल वर्मा, अनिल कुमार, जूनियर वर्ग में कृष्ण बिहारी वाजपेयी, लोकेंद्र वर्मा, नितिन वर्मा, बालक सब जूनियर वर्ग में संचित कुशवाहा, कुमार शर्मा, अनिल पाल, सुमित वर्मा, अरुण का चयन मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। बालिका सीनियर वर्ग में वर्षा देवी, बालिका जूनियर वर्ग में नीलांशी, नैना, बहार, हिमांशी व मिनाक्षी शर्मा का चयन हुआ है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामपाल सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता कैप्टन अनिलेश कुमार, प्रवक्ता सुनील कुमार पांडेय, रामकुमार, अनुज शुक्ला, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed