फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Artisan's death due to high tension line current

हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से कारचोबी कारीगर की मौत

Tue, 13 Sep 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Artisan's death due to high tension line current
तिलहर। नगर की कांशीराम कॉलोनी में सोमवार देर शाम 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन को स्पर्श करते हुए नीचे लटकते तार के संपर्क में आने से कारचोबी का काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। परिवार ने विद्युत निगम की लापरवाही से युवक की मौत पर हंगामा काटा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाला 30 वर्षीय राजीव राठौर कारचोबी का काम करता था। वह देर शाम कारचोबी का लकड़ी का अड्डा एक छप्पर के नीचे खोखानुमा दुकान के पास रखने गया था। वहां ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन से छूते हुए बिजली का एक तार छप्पर के पास लटक रहा था। अचानक राजीव तार के संपर्क में आकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। खोखा मालकिन आशा देवी ने राजीव को उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट का झटका लगा। सूचना पर कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। करंट से राजीव की मौत पर कॉलोनी के लोगों में बिजली निगम के खिलाफ हंगामा किया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली कर्मचारियों से कई बार लटकते हुआ तार हटाने को कहा, लेकिन कर्मचारियों ने ध्यान नहीं दिया। मृतक की दो मासूम बेटियां हैं। मां गुड्डी ने बताया कि उनके बड़े बेटे की दस साल पहले कॉलोनी के पीछे बने तालाब में डूबकर मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed