{"_id":"67798208bfc36618290c3c64","slug":"arrangements-made-to-protect-from-cold-in-trauma-center-survey-conducted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-134945-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्राॅमा सेंटर में सर्दी से बचाव के किए इंतजाम, करवाया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्राॅमा सेंटर में सर्दी से बचाव के किए इंतजाम, करवाया सर्वे
Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शनिवार को प्रकाशित खबर। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। ट्राॅमा सेंटर के मुख्य गेट से आने वाली ठंडी हवा को रोकने के लिए पॉलीथिन का पर्दा डाला गया। वार्ड में खिड़की के टूटे शीशे सही कराने के लिए सर्वे कराया गया है। जल्द ही इन्हें लगवाने का दावा किया जा रहा है।
भीषण सर्दी होने के बावजूद अस्पताल के वार्डों में मरीजों को सर्दी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पतला कंबल दिए जाने से मरीज घरों से रजाई लाने को मजबूर हैं। वहीं, वार्डों में खिड़की के टूटे शीशों से सर्द हवा आ रही है, जिससे मरीज सिहर जाते हैं। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने दावे हवाई...टूटी खिड़कियों से आती बर्फीली हवा के थपेड़े झेल रहे मरीज-तीमारदार शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए अस्पताल में ट्राॅमा सेंटर के मुख्य गेट पर पॉलीथिन का पर्दा डाल दिया, ताकि हवा को रोका जा सके। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए संबंधित को निर्देशित भी कर दिया गया है।