{"_id":"6335ecca22156a0273790198","slug":"army-shahjahanpur-news-bly499244374","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम राइफल्स में हवलदार का हार्ट अटैक से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम राइफल्स में हवलदार का हार्ट अटैक से निधन
सार
मेघालय की राजधानी शिलांग में हवलदार के पद पर तैनात खुटार के गांव खमरिया गदियाना निवासी 43 वर्षीय अजीत सिंह का दो दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया। डॉक्टरों ने उनको हार्ट अटैक पड़ना बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, खालसा फेडरेशन के प्रवेश कुमार, राजविंदर सिंह आदि ने अजीत सिंह के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुटार। मेघालय की राजधानी शिलांग में हवलदार के पद पर तैनात खुटार के गांव खमरिया गदियाना निवासी 43 वर्षीय अजीत सिंह का दो दिन पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया। बुधवार रात शव घर आने के बाद बृहस्पतिवार को सेना सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अजीत सिंह नौवीं असम राइफल्स (बॉर्डर) में हवलदार के पद पर तैनात थे। वह पत्नी मलकीत पुत्र परमेश्वर सिंह, पुत्री सगनप्रीत कौर के साथ तैनाती स्थल शिलांग में रहते थे। रविवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। अधिकारियों ने उनको अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उनको हार्ट अटैक पड़ना बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार रात इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
जानकारी घर पहुंची तो अजीत सिंह के भाई गुरपाल सिंह और उनके साले शिलांग पहुंचे और बुधवार रात सेना के जवानों के साथ उनका शव लेकर घर पहुंचे। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर से आई महार रेजीमेंट के नायक सूबेदार अशोक सिंह 14 जवानों की टुकड़ी के साथ गांव खमरिया गदियाना पहुंचे। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ गांव के पास ही खेत में अजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
-
जनप्रतिनिधि और अधिकारी नहीं पहुंचे
खुटार। अजीत सिंह के अंतिम संस्कार में प्रधान सतनाम सिंह के अलावा कोई जनप्रतिनिधि और पुलिस, प्रशासन के अधिकारी नहीं पहुंचे। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, खालसा फेडरेशन के प्रवेश कुमार, राजविंदर सिंह आदि ने अजीत सिंह के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। संवाद