{"_id":"615a06308ebc3e298f4b6d03","slug":"arest-thept-shahjahanpur-news-bly4617534162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय चोर गिरोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। एसओजी और पुवायां पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सात बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी बदायूं और कासगंज जिले के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान तक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के मुखिया पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि एसओजी की टीम मुखबिर की सूचना पर थाना मदनापुर में वांछित चल रहे बदायूं के थाना दातागंज के गांव चंदोखा चिता पुश्ता निवासी रमेश प्रधान और उसके गिरोह के सदस्यों को गांव चौसेड़ा के पास पिकअप वाहन से पकड़ने का प्रयास किया तो टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने गिरोह के सरगना 25 हजार के इनामी रमेश प्रधान, बदायूं के थाना दातागंज के गांव सेरहा निवासी ओमेंद्रपाल उर्फ राजू और धीरू, दातागंज के ही गांव पापड़ निवासी देवेंद्र उर्फ डब्लू, जनपद कासगंज के थाना सोरों निवासी प्रहलाद और राहुल, बदायूं के थाना वजीरगंज के गांव बरौर निवासी सुधीश सिंह को पकड़ लिया।
विज्ञापन
बदमाशों के पास से चार तमंचे, सात कारतूस, पिकअप वाहन, लोहे का कटर, आला नकब सब्बल, प्लास्टिक का जार और पाइप और पांच मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने शाहजहांपुर, बदायूं सहित कई स्थानों पर चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।
आरोपियों ने बताया कि वे लोग शराब के ठेको, बंद मकानों, दुकानों में नकब लगाने के साथ पशु चोरी और सामान की चोरी भी कर लेते कर लेते हैं। अक्सर वह लोग चोरी के माल को सुबह पांच बजे के बाद लेकर चलते हैं, उस समय पुलिसकर्मी आराम करने चले जाते हैं। गिरोह के लोग सड़क किनारे खड़े ट्रक आदि से डीजल भी चोरी कर लेते हैं।
औरैया, कन्नौज, भरतपुर, अलवर, दौसा में दर्ज हैं रिपोर्ट
रमेश प्रधान ने वर्ष 2011 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और उसके खिलाफ चोरी की पहली रिपोर्ट बदायूं के थाना दातागंज में वर्ष 2011 में ही दर्ज की गई थी। वह उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान के कई शहरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। रमेश प्रधान पर बदायूं के दातागंज थाने में तीन, औरेया के ऐरवा और अजीतमल थाने में एक-एक, कन्नौज के कोतवाली और तिरवा थाने में तीन, राजस्थान के दौसा के थाना मेंहदीपुर बालाजी, अलवर के थाना लक्ष्मणगंज में एक-एक, थाना रेडी में दो, थाना कोट हासिम और भरतपुर के हलेना में दो, शाहजहांपुर के थाना मदनापुर में दो और पुवायां कोतवाली में दो रिपोर्ट दर्ज हैं। रमेश प्रधान पर कुल 18 रिपोर्ट दर्ज हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि एसओजी और पुवायां पुलिस ने चोरी और नकबजनी करने वाले गिरोह के सात बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना रमेश प्रधान पर 25 हजार रुपये का इनाम था। बदमाशों के पास से तमंचे, करतूस, पिकअप आदि भी बरामद की गई है।