{"_id":"6150caf18ebc3efd0655281b","slug":"arest-shahjahanpur-news-bly460979429","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में दहेज हत्या में वांछित पति, सास और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में दहेज हत्या में वांछित पति, सास और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या के आरोपी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। दो दिन पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी पति, सास और ससुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव अगौना खुर्द निवासी रामपाल की पत्नी कमला देवी ने 24 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री सर्मसती की शादी चार माह पूर्व गांव नाहिल निवासी किशन कुमार के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले एक बाइक और लर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दामाद किशन कुमार, उनके पिता प्रेमचंद्र और मां रेशमा देवी ने एकराय होकर हत्या करने के बाद सर्मसती का शव लटका दिया था।
पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर रविवार दोपहर को नाहिल रोड पर मंडी समिति के पास से तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक नासिर खां आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।