फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   arest

पुवायां में दहेज हत्या में वांछित पति, सास और ससुर गिरफ्तार

Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
arest
पुवायां पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या के आरोपी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। दो दिन पूर्व हुई महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी पति, सास और ससुर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अगौना खुर्द निवासी रामपाल की पत्नी कमला देवी ने 24 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उन्होंने अपनी पुत्री सर्मसती की शादी चार माह पूर्व गांव नाहिल निवासी किशन कुमार के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले एक बाइक और लर की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर दामाद किशन कुमार, उनके पिता प्रेमचंद्र और मां रेशमा देवी ने एकराय होकर हत्या करने के बाद सर्मसती का शव लटका दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के आधार पर रविवार दोपहर को नाहिल रोड पर मंडी समिति के पास से तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक नासिर खां आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed