{"_id":"6af76e59642206a6d40a0d41","slug":"aqi-reaches-431-haze-sets-in-temperatures-drop-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-189911-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 431 पहुंचा एक्यूआई...धुंध छाई, तापमान में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 431 पहुंचा एक्यूआई...धुंध छाई, तापमान में गिरावट
विज्ञापन
शहर में दोपहर दो बजे छाई धुंध के बीच छिपा सूरज। संवाद
शाहजहांपुर। धुंध छाए रहने से वायु गुणवत्ता सूचकांक शुक्रवार को 431 पहुंच गया। शहर में वायु की गुणवत्ता इस समय खतरनाक स्तर पर है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बृहस्पतिवार को 481 दर्ज किया गया था।
एसएस कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक्यूआई 431 दर्ज किया गया। वर्तमान में एक्यूआई तीन से पांच सौ के बीच रह रहा है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 53 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम हुई है। इसके असर से तापमान में और गिरावट होने के साथ हल्की धुंध रहने की संभावना है।
विज्ञापन
--
वायु गुणवत्ता सूचकांक
-0-50 अच्छा (हरा)
51-100 संतोषजनक
101-200 संवेदनशील
201-300 खराब
301-400 अत्यंत खराब
400 प्लस -खतरनाक गहरा