{"_id":"66735594389dd8057e097ea5","slug":"application-for-abhyudaya-coaching-till-30th-december-today-is-the-last-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-120943-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अभ्युदय कोचिंग के लिए 30 शिक्षकों के आए आवेदन, आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अभ्युदय कोचिंग के लिए 30 शिक्षकों के आए आवेदन, आज अंतिम दिन
Thu, 20 Jun 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत संचालित कोचिंग के लिए अब तक 30 शिक्षकों के आवेदन आ चुके हैं। इसके साथ ही 377 छात्र-छात्राओं के आवेदन आए हैं। बृहस्पतिवार को आवेदन का आखिरी दिन है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी आवेदनकर्ताओं के चयन पर विचार करेगी।
शहर के जीएफ कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत कोचिंग सेंटर का संचालन किया जाता है। इसमें यूपीएससी, यूपीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई, एसएससी रेलवे व बैकिंग की तैयारी कराई जाती है। पर्याप्त शिक्षक नहीं होने की वजह से अध्यापन कार्य करने के इच्छुक सहायक अध्यापक, व्याख्याता, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।। पिछले वर्ष 22 शिक्षकों ने कोचिंग में तैयारी कराई थी। बुधवार तक शिक्षकों के 30 आवेदन आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को आवेदन का आखिरी दिन है। आवेदन पत्र बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कोचिंग केंद्र, जीएफ कॉलेज में जमा किए जा रहे हैं। पिछले वर्ष 300 छात्र-छात्राओं को कोचिंग दी गई थी। इस बार अब तक 377 छात्रों के आवेदन कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को आवेदनकर्ताओं की सूची सीडीओ के सामने रखी जाएगी। इसमें कमेटी तय करेगी कि शिक्षकों और छात्रों का चयन योग्यता के आधार पर होगा या फिर साक्षात्कार के आधार पर होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। कमेटी द्वारा चयन प्रक्रिया तय की जाएगी।