फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Appeal to traders not to encroach on roads during festivals

Shahjahanpur News: त्योहारों पर व्यापारियों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील

Mon, 06 Nov 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Appeal to traders not to encroach on roads during festivals
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक में मौजूद लोग। संस
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक में हुई समस्या पर चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक रविवार को हुई। जिसमें आगामी त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के संबंध में वार्ता की गई।
युवा महानगर अध्यक्ष हनी सिंह के प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि धनतेरस और दिवाली के समय बाजारों में काफी संख्या में ग्राहकों का आना होता है जिससे ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा जाती है और जाम की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

ऐसा न हो इसके लिए उन्होंने अपना सुझाव दिया और व्यापारियों से अपील की दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। साथ ही यातायात निरीक्षक चंद्रकिरण सिंह को आश्वस्त किया कि व्यापारी और व्यापार मंडल पूर्ण रूप से सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रकिरण सिंह ने सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर संगठन मंत्री अशोक गुप्ता, अखिल मिश्रा, मोहम्मद सलाउद्दीन, पंकज टंडन, फुरकान अली, मनीष खन्ना, साहिल खान, जसप्रीत सिंह, फैजाद खान, विनय कौशल, महेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed