फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Appeal to traders not to accept online payments

Shahjahanpur News: व्यापारियों से ऑनलाइन भुगतान नहीं लेने की अपील

Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Appeal to traders not to accept online payments
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में बोलते महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन अख्तर। संवाद
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक बहादुरगंज स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें यूपीआई और कैशलेस भुगतान पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में बाजारों में अभियान चलाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारी पहले से ऑनलाइन ट्रेडिंग की चुनौती से परेशान हैं। धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। ऐसे समय में ऑनलाइन भुगतान पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों की चिंता बढ़ी है। महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर ने कहा कि छोटे दुकानदारों से लेकर शॉपिंग मॉल तक डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में शुल्क लगाने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने व्यापारियों से सरकार की ओर से व्यापारी हित में निर्णय लिए जाने तक कैशलेस भुगतान से बचने की अपील की।
विज्ञापन

प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, सैयद अनवर मियां, संजीव गुप्ता, पवन गुप्ता, जुबैर खान, नदीम मंसूरी, गोपाल सक्सेना समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed