फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anonymous sums in bank accounts will be a cause of trouble

मुसीबत का सबब बनेगी बैंक एकाउंट में बेनामी रकम

Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद जिन लोगों ने बैंक एकाउंट में जमा कराई धनराशि के स्रोत का हिसाब दिया है, उन्हें घबराने की  जरूरत नहीं है। वहीं बेनामी पैसा जमा कराने वालों को मुसीबतें घेर सकती हैं। इसी तरह सोना भी सुरक्षित रहेगा, बशर्ते चुकाए गए संपत्ति कर के विवरण में सोना दर्शाया गया हो। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से होटल सत्यम मेें आयोजित सेमिनार में शहर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए यही निष्कर्ष दिया है। उद्योगों पर विमुद्रीकरण का प्रभाव विषयक सेमिनार में सीए संजय सक्सेना ने कहा कि इन दिनों जो भी पैसा बैंक में जमा कराया जा रहा है, उसकी वैधता साबित करने पर घबराने की जरूरत नहीं। परेशानी सिर्फ उन्हें आएगी जो बैंक खातों में बेनामी पैसा जमा करा रहे हैं। उन्होंने आने वाले समय में वित्त वर्ष मार्च के बजाय दिसंबर माह तक सीमित कर दिए जाने की संभावना व्यक्त की। नोटबंदी के बाद से गोल्ड को लेकर फैल रही अफवाहों पर सीए सुरेश अग्रवाल ने कहा कि भुगतान किए गए संपत्ति कर में जिन लोगों ने अपने पास रखे सोना का उल्लेख किया है, वह सुरक्षित रहेगा। अधिक मात्रा में गोल्ड पाए जाने पर आयकर अधिनियम के तहत कार्यवाही हो सकती है, हालांकि सोना का सोर्स बताने के साथ उसके बिल दिखाने पर राहत मिल जाएगी। 
विज्ञापन

सीए घनश्याम वर्मा ने कहा कि विमुद्रीकरण निसंदेेह अभी जरूर दे रहा है, लेकिन इसकेे दूरगामी परिणाम सुखद होंगे। सरकार का राजस्व कोष बढ़ने के साथ विकास की रफ्तार बढ़ेगी, महंगाई कम होगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीए जय गोविंद मोदी ने कहा कि अब ऑनलाइन ट्रांसफर ज्यादा होगा। आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उद्यमियों को प्लास्टिक मनी के जमाने के अनुरूप खुद को ढालने का सुझाव देते हुए कहा कि संस्था की ओर से बहुत जल्द ही कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिससे कि सभी लोग ई-ट्रांजक्शन, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीख सकें। जिला सचिव अनुज गुप्ता ने मोबाइल को बैंक में बदलने का सुझाव दिया। सेमिनार में जिलाध्यक्ष हरिकिशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, किशन गर्ग, रवि गोयल, सुरेश सिंघल, विश्व मित्र तलवाड़, नीरज वाजपेयी, आशीष कटियार, विश्व मोहन गुप्ता, प्रकाश कालानी, राकेश गोयल, नवनीत गुप्ता, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed