फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ankit and Durga stood first in 800 meter race

Shahjahanpur News: 800 मीटर दौड़ में अंकित व दुर्गा रहीं अव्वल

Wed, 04 Oct 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ankit and Durga stood first in 800 meter race
स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता बालक व बालिका वर्ग का मंगलवार को आगाज हो गया। 800 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में जीआईसी के छात्र अंकित तथा बालिका सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा दुर्गा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

अंकित के अलावा सीनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज के अतुल सिंह ने द्वितीय तथा किसान इंटर कॉलेज प्रियांशु गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका सीनियर वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा दुर्गा ने जहां पहला स्थान पाया। इसी कॉलेज की छात्रा सिमर ने दूसरा तथा अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सिमर पहले, जीजीआईसी की दिव्यांशी सैनी दूसरे, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की अदीबा तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा वृंदा शर्मा प्रथम, जीजीआईसी की सदफ द्वितीय एवं क्रिश्चियन गर्ल्स इंटर कॉलेज तिलहर की सलोनी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में आदर्श बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सानिया ने पहले, आरबीएम इंटर कॉलेज तिलहर की कौशिकी दूसरे और जीजीआईसी की सपना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र आयुष ने पहला, श्री मकरंद सिंह इंटर कॉलेज के छात्र रूपेश यादव ने दूसरा और राजकीय इंटर कॉलेज अहमदनगर के अनुज ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर बालिका वर्ग में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा गुनगुन मौर्या ने प्रथम, आयशा द्वितीय और जीजीआईसी की छात्रा नीलिमा तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फर्टीलाइजर पब्लिक स्कूल की छात्रा एकमजोत पहले, सेंट पॉल इंटर कॉलेज की नेहा दूसरे तथा तसमिया खां तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग के गोला फेंक में जीजीआईसी की छात्रा छाया ने पहला, आर्य कन्या इंटर कॉलेज शिवानी दूसरा, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की रूपा मौर्या ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा ने प्रथम, सेंट पॉल इंटर कॉलेज की प्रिया द्वितीय एवं आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की कावेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक सब जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज के छात्र शायान अहमद अंसारी ने पहला, आदर्श बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा के अंशुल ने दूसरा और युवराज ने तीसरा स्थान पाया। बालिका सब जूनियर वर्ग में आरबीएम इंटर कॉलेज तिलहर की छात्रा साक्षी पहले, आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मीरानपुर कटरा की नैंसी दूसरे एवं नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की इफरा तीसरे स्थान पर रहीं।

इससे पहले डीएम उमेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर, कबूतरों और रंग बिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष डीआईओएस हरिवंश कुमार, संयोजक डॉ. अमीर सिंह, बीएसए रणवीर सिंह, ज्ञानेश कुमार वाजपेयी, अनिल मालवीय, सचिव कैप्टन रामकुमार, आयोजक अनिल कुमार, जेपी मौर्य, लेफ्टिनेंट मोहम्मद अयूब, रत्नेश शुक्ला, रामकुमार यादव, दीपक दीक्षित, संजय कपूर, डीआर वर्मा आदि मौजूद रहे।

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

स्पोर्टस् स्टेडियम हथौड़ा में आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed