{"_id":"68861b3e670d267ce70193ad","slug":"angry-young-man-jumped-into-gomti-pond-no-trace-found-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-149063-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नाराज युवक ने गोमती के कुंड में लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नाराज युवक ने गोमती के कुंड में लगाई छलांग, नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
बंडा। मोहल्ला बृजपाल नगर निवासी गोकुल गुप्ता के 28 वर्षीय पुत्र शिव गुप्ता ने किसी बात से नाराज होकर शनिवार की शाम सुनासिरनाथ धाम के पास गोमती नदी के किनारे बने गहरे कुंड में छलांग लगा दी।
परिजनों ने बताया कि शिव करीब 20 दिन पहले दिल्ली काम करने गया था और शुक्रवार को घर लौटकर आया था। शनिवार देर शाम उसने गोमती के पुल पर खड़े होकर कुंड में छलांग लगा दी और गहरे पानी में डूब गया। परिवार वाले देर शाम से उसकी तलाश में जुटे हैं। कई मछुआरे भी उसे ढूंढने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।
युवक के डूबने की सूचना से गोमती तट पर काफी भीड़ जुट गई। युवक के नहीं मिलने से उसकी पत्नी काजल गुप्ता व मां रामदेवी का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।