फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angered by waterlogging in their homes, people blocked the Saraikaiyan Road.

Shahjahanpur News: घरों में जलभराव से नाराज लोगो ने सरायकाइयां मार्ग पर लगाया जाम

Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Angered by waterlogging in their homes, people blocked the Saraikaiyan Road.
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप ​और एडीएम अरविंद कुमार को ज्ञापन देते लोग। संवाद
रोजा। भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव मिश्रीपुर के एक मोहल्ले में करीब डेढ़ माह से भरे पानी से परेशान लोगों को रविवार शाम से रात तक हुई वर्षा ने मुसीबत में डाल दिया। निकास की कोई व्यवस्था नहीं होने से वहां के करीब 700 घरों में बारिश का पानी भर गया। इससे नाराज लोगों ने सोमवार को सुबह करीब दस बजे हरदोई बाइपास-सरायकाइया मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। हालांकि, वहां पहुंचे एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कई पंपिंग सेट से पानी निकलवाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

मिश्रीपुर निवासी अमित राठौर ने बताया कि एक मैरिज लॉन के पीछे बसे मोहल्ले में नाला-नालियां नहीं होने से वर्ष 2013 से बारिश के अलावा घरों का गंदा पानी भर रहा है। तब से लगातार उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक कई बार समस्या बताकर शिकायत की जा चुकी है। वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर जाकर जलभराव का जायजा भी लिया था, लेकिन उसके बाद से अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। इसी वजह से ज्यादा बारिश होने पर तमाम घरों में पानी घुस गया और करीब दो हजार लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

इसी के विरोध में वहां के लोगों ने सरायकाइयां मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एडीएम अरविंद कुमार और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने लोगों से जनहित में जाम खोलने की अपील की। इस बीच, एडीएम ने वहां तीन पंपिंग सेट मंगाकर उनसे पानी निकलवाना शुरू करा दिया। साथ ही मोहल्ले वालों को दो माह में समस्या का स्थायी समाधान कराने का आश्वासन देकर दोपहर 12:30 बजे जाम खुलवा दिया। इस दौरान फिरोज, सर्वेश, छोटे, नन्हीं देवी, रामलली, शोभा, मंजू, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed