फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anger erupted when fertilizer was not available, Nigohi-Puwaiyan was blocked

Shahjahanpur News: खाद न मिलने पर फूटा गुस्सा, निगोही-पुवायां किया जाम

Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted when fertilizer was not available, Nigohi-Puwaiyan was blocked
विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
पुवायां। एक माह से अधिक समय से जिले में चल रही यूरिया की किल्लत खत्म नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को पुवायां और निगोही में यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाकर खाद का वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

पुवायां क्षेत्र के गांव मुड़िया कुर्मियात की सहकारी समिति मैगलगंज पूरनपुर हाईवे पर गांव सबली कटेली में है। यहां किसान तीन दिनों से यूरिया लेने के लिए चक्कर लगा रहे थे, लेकिन नहीं मिल पा रही थी। बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र के तमाम किसान एकत्र हुए, लेकिन यूरिया का वितरण शुरू नहीं हुआ तो नाराज किसानों ने हाईवे पर सबली टोल प्लाजा के पास जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जानकारी पाकर पुवायां थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस की देखरेख में समिति पर खाद का वितरण शुरू कराया गया। किसान राजकुमार, रामबली, हरिश्चंद्र आदि ने बताया कि यूृरिया नहीं मिलने से किसान बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निगोही में भी भड़के किसान
शाहजहांपुर। गोदाम में खाद होने के बावजूद वितरण न करने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को नारेबाजी हुए हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद अपने सामने लाइन लगवाकर किसानों को खाद का वितरण कराया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह ने बताया कि जिंदपुरा सोसायटी में बुधवार को एक ट्रक यूरिया आई थी। इसको लेने के लिए किसान तब से ही गोदाम पर इकट्ठा हो गए थे। सचिव ओमप्रकाश सक्सेना ने किसानों से कहा कि बृहस्पतिवार को यूरिया का वितरण किया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र के कई किसान गोदाम पहुंच गए।
10 बजे के बाद सचिव आए तो उन्होंने किसानों को मशीन खराब होने की सूचना दी। उनके गोदाम बंद कर चले जाने से किसानों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने निगोही-बीसलपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। एसडीएम तिलहर रविंद्र कुमार ने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह और सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमरपाल सोनकर को मौके पर भेजा।
उन्होंने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया। इस दौरान करीब 30 मिनट तक जाम लगा रहा। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अमरपाल सोनकर ने बताया कि खाद लेने वालों में गैर जनपद के किसान भी आ गए थे। इससे अव्यवस्था फैल गई। उन्होंने सचिव ओमप्रकाश से कहा है कि दूसरे जिले के किसानों को छोड़कर सभी को खाद का वितरण किया जाए।
--
विकास भवन गेट पर धरना-प्रदर्शन
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने खाद नहीं मिलने पर विकास भवन गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि निजी दुकानदार अगर खाद की बिक्री करते हैं तो साथ में तीन सौ रुपये की जिंक देते हैं। सहकारी समितियों पर सदस्यों के अलावा अन्य किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। किसान खाद के लिए भटक रहे हैं।
उनकी फसल खाद नहीं मिलने से बर्बाद हो रही है। किसानों को अगर शीघ्र खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान किसान नेता मंजीत सिंह धालीवाल, बरकत अली, सुखविंदर सिंह, आमीन खान, सोनू कुमार, चरणजीत सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
--
सपा का आरोप-भाजपा सरकार में किसानों को नहीं मिल रही खाद और बिजली
शाहजहांपुर। मोहल्ला अंटा स्थित सपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खाद न मिलने व बिजली कटौती के विरोध में 11 अगस्त को प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने का निर्णय किया गया।
जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। सोसायटियों पर किसानों को यूरिया मिलने के बजाय धक्के मिल रहे हैं। बिजली भी नहीं मिल पा रही है। पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभी से ही आने वाले पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 के विधानसभा के चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए लग जाएं।
आपसी मतभेद बुलाकर निष्ठा और ईमानदारी से सपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करें। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रणंजय सिंह यादव, रामसूरत यादव, विजय सिंह, महासचिव सैयद रिजवान अहमद,नीरज मिश्रा, रामवीर सिंह सोमवंशी, अतिउल्ला सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

--
खाद वितरण के दौरान विवाद पर दोनाें पक्ष पहुंचे थाने

पुवायां। गांव गंगसरा में सहकारी समिति पर यूरिया वितरण के दौरान दो पक्षाेें में पहले खाद लेने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। एक पक्ष ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दूसरे पक्ष से तीन महिलाएं थाने पहुंचीं और अभद्रता का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद- फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।

विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद- फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।

विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद

विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन करते किसान। संवाद- फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed