{"_id":"58b8678a4f1c1b214e830b66","slug":"anganwadi-center-pillar-collapsed-injuring-two-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र का पिलर ढहा, दो छात्र घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र का पिलर ढहा, दो छात्र घायल
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
बरनई स्कूल के परिसर में निर्माणाधीन भवन का पिलर गिरने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में बरनई प्राथमिक स्कूल के अध्यापकों की लापरवाही सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड भावलखेड़ा के बरनई गांव में प्राथमिक स्कूल के बराबर में आगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। गुरुवार को इसके एक पिलर में अध्यापक रस्सी बांधकर बच्चों को व्यायाम करा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चे बना किसी गाइड लाइन के व्यायाम कर रहे थे, जबकि शिक्षक गपशप में मशगूल थे। इसी बीच पिलर भरभरा कर गिर गया। इसके नीचे दबने से कक्षा चार का छात्र अनुराग और कक्षा तीन का छात्र आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। पिलर गिरते ही स्कूल में अफरातफरी मच गई। अध्यापकों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को मलबेे से निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
वर्जन
मैं मौके पर गया था। पिलर गिरने से दो बच्चे घायल हुए हैं। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि बच्चों को अध्यापक व्यायाम करा रहे थे या बच्चे खुद वहां खेलने पहुंचे थे। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
- बाबूराम, सहशिक्षा समन्वयक।