फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anganbadi staff MPs on the housing performance

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का सांसद आवास पर प्रदर्शन

Sun, 24 May 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 24 May 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi staff MPs on the housing performance
संवर्ग के स्थाईकरण की मांग पर कोई सुनवाई नहीं होते देख आंगनबाड़ी कर्मचारी रविवार को भड़क उठीं। उन्होंने सांसद कृष्णाराज के आवास पर प्रदर्शन करके उन्हें केंद्रीय बाल विकास मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। सांसद ने उन्हें दिल्ली जाकर मंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए आंगनबाड़ी कर्मचारी बिसरात घाट के हनुमत धाम परिसर में इक_ा हुईं। वहां से जिलाध्यक्ष मंशा देवी के नेतृत्व में रोशनगंज स्थित सांसद के आवास पर पहुंची और नारेबाजी करके केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कर्मचारियों का शोर सुनकर आवास पर मौजूद सांसद कृष्णा राज ने बाहर आकर उनका ज्ञापन लिया और कर्मचारियों से स्थायीकरण के मुद्दे पर विस्तृत वार्ता की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि आंगनबाड़ी कर्मचारी विभागीय दायित्व पूरे करने के साथ राष्ट्रीय महत्व के अन्य कार्यक्रमों में भी पूरी निष्ठा से सहयोग करती हैं। इसके बावजूद उन्हें 3200 रुपये मासिक के अल्प मानदेय पर गुजारा करना पड़ रहा है। संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि इस वजह से उन्हें घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते आंगनबाड़ी संवर्ग का स्थायीकरण करके उन्हें केंद्रीय कर्मचारियों के हित लाभ दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने ज्ञापन स्वीकार करने के साथ कहा कि दिल्ली जाकर इस मुद्दे पर विभागीय मंत्री और अफसरों से बात करके उनकी मांग सरकार तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 मई को दिल्ली से वापसी के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ बैठक करके इस दिशा में होने वाली प्रगति से अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शन में बबतिा रानी, शाहीन मासूम, रजनी मिश्रा, शशि देवी, किरन सिंह, निशा सिंह, कुमकुम देवी, राजेश्वरी, सुनीता देवी, मधु आदि शामिल रहीं।


बीएलओ ड्यूटी से छुटकारा दिलाने की मांग
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के दूसरे गुट की बैठक खिरनीबाग के काली बाड़ी मंदिर में जिलाध्यक्ष पद्मा रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन की पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त रखे जाने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सार्वजनिक अवकाश और ग्रीष्मावकाश स्कूलों के साथ ही सुनिश्चित किए जाने आदि मांगें प्रमुखता से उठीं। बैठक में नाजिश परवीन, रूपा भारद्वाज, सावित्री देवी, सपना मिश्रा, सुमनलता वाजपेयी, अंकिता, राजलक्ष्मी, अनीता कटियार आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed