{"_id":"689e42dae4b1dfeabc0dab28","slug":"an-old-man-standing-under-a-tree-during-rain-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-150425-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े बुजुर्ग की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े बुजुर्ग की हादसे में मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट के गढ़चपा गांव निवासी 50 वर्षीय गनेश चंद्र को बाइक की टक्कर लग गई। हादसे में वह घायल हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
गनेशचंद्र खेतीबाड़ी के साथ कांट रोड पर स्थित एक मिल में गार्ड की नौकरी करते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। मुड़िया मोड़ पर पहुंचते ही बारिश होने लगी। बारिश से बचने को सड़क किनारे पेड़ के नीचे खड़े हो गए।
इस बीच तेज रफ्तार में आए बाइक सवार से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल गनेशचंद्र को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को देख पत्नी और बच्चे बिलख पड़े।