फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An old man committed suicide by jumping in front of a train, could not be identified

Shahjahanpur News: ट्रेन के आगे कूदकर वृद्ध ने दे दी जान, नहीं हुई पहचान

Tue, 06 May 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
An old man committed suicide by jumping in front of a train, could not be identified
तिलहर में हादसे के बाद रेलवे ट्रैक की जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग के स्थानीय स्टेशन के पश्चिम स्थित गुलचंपा रेलवे क्राॅसिंग के पास सोमवार को दोपहर में एक वृद्ध ने डाउन लाइन पर लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

हादसा अपराह्न करीब एक बजे उस वक्त हुआ, जब क्राॅसिंग से हिमगिरि एक्सप्रेस गुजर रही थी। हादसे में मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया। स्टेशन मास्टर से मेमो मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक की आयु करीब 55 वर्ष है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी में रखवा दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा गुलचंपा रेलवे फाटक के पश्चिम में रेलवे ट्रैक के खंभा संख्या 1257/22 के सामने हुआ। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों के लोगों से संपर्क साधा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर बाल-बाल बचे दंपती



शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन पर सुपरफास्ट हिमगिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दंपती बच गए। उन्हें अन्य यात्रियों ने पकड़कर खींच लिया। दोपहर करीब एक बजे हिमगिरी एक्सप्रेस रनथ्रू गुजरी। इस बीच दंपती लाइन को पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। ट्रेन नजदीक आने पर अन्य यात्रियों के खींच लेने पर उनकी जान बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed