फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An FIR has been registered against Tauqeer's son, Farman, under the NDPS Act, and he was granted bail from the police station.

Shahjahanpur News: तौकीर के बेटे फरमान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज, थाने से दी जमानत

Thu, 08 Jan 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered against Tauqeer's son, Farman, under the NDPS Act, and he was granted bail from the police station.
तिलहर में थाने के गेट के बाहर खड़ी पुलिस बल की गाड़ियां। संवाद
शाहजहांपुर। बरेली बवाल के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा की कार से क्रिस्टल मेथ ड्रग्स बरामद होने के मामले में तिलहर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मंगलवार देर रात उसे थाने से जमानत दे दी गई। ड्रग्स के नशे में होने की पुष्टि के लिए उसका ब्लड सैंपल लिया गया है। दिल्ली के रहने वाले जिस व्यक्ति से फरमान ने ड्रग्स खरीदना बताया, उसके बारे में भी पुलिस छानबीन करेगी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब 07:30 बजे फरमान की कार लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई थी। इस संबंध में मंगलवार देर रात तिलहर थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्हें यूपी-112 के जरिये उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर मिला व्यक्ति नशे की हालत में लग रहा था। उसने अपना नाम फरमान रजा खां बताया। उसके दाहिने हाथ में चोट लगी थी। उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

तिलहर सीएचसी में डॉक्टर ने फरमान का मेडिकल परीक्षण किया। मेडिकल के बाद फरमान से पूछा गया कि उसने किस चीज का नशा किया है। इस पर उसने बताया कि उसने इंजेक्शन से क्रिस्टल मेथ ड्रग्स ली है। एक इंजेक्शन और एक छोटी पन्नी में अल्प मात्रा में ड्रग्स भी मिली। प्रभारी निरीक्षक ने घटनाक्रम के बारे में सीओ तिलहर ज्योति यादव को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली के थाना कोतवाली के मोहल्ला सौदागरान के रहने वाले फरमान रजा खां को थाने लाया गया। उसके पास से बरामद ट्रॉली बैग में सफेद थैलीनुमा झोले में एक कागज में लिपटी हुई एक सिरिंज और एक सफेद पन्नी में सफेद पदार्थ मिला। इसके बारे में फरमान ने बताया कि यही क्रिस्टल मेथ ड्रग्स है।
पूछताछ में फरमान ने बताया कि वह नई दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन के पास से अभय नाम के व्यक्ति से यह ड्रग्स खरीदकर लाया था। पुलिस ने फरमान की गिरफ्तारी की सूचना उसकी मां जबीना को फोन कॉल करके दी। रात में थाने आए फरमान के वकील ने उसकी जमानत कराई। इसके बाद फरमान को उसके चचेरे भाई इकरान रजा और अधिवक्ता देशराज की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि फरमान के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/22ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के लिए रक्त नमूना लिया गया है। एफएसएल से नमूने की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि हादसे के वक्त वह नशे में था या नहीं। दर्ज एफआईआर की धाराओं में एक वर्ष तक की सजा का ही प्रावधान है। इस वजह से थाने से ही फरमान को जमानत दे दी गई है। ड्रग्स जिससे खरीदी गई थी, उसके संबंध में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
--
रोडवेज बस चालक ने भी दर्ज कराई फरमान के खिलाफ प्राथमिकी

तिलहर (शाहजहांपुर)। हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस के पीछे से कार टकराने के मामले में बस के चालक ने फरमान रजा खां के खिलाफ तिलहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।



सीतापुर के रहने वाले बस चालक शिवेंद्र पांडेय ने बुधवार को पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को यात्रियों को लेकर सीतापुर डिपो की बस से देहरादून जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक कार तेज रफ्तार में आई और चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि रोडवेज बस चालक की तहरीर के आधार पर कार चालक फरमान रजा खां के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही या जल्दबाजी में वाहन चलाना), 125 ए (ऐसे उतावलापन या लापरवाही से कार्य करना जो दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाले), 324(4) (जानबूझकर किसी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, नष्ट करने या उसकी उपयोगिता कम करना) में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद


--

देर रात तक सतर्क रही पुलिस, कई थानों का फोर्स पहुंचा
तिलहर। रोडवेज बस में कार टकराने की घटना को शुरुआत में पुलिस ने सामान्य समझा लेकिन जैसे ही यह जानकारी आई कि कार में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा का बेटा फरमान है, उच्च अधिकारियों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण तुरंत मौके पर पहुंच गईं। रात करीब 8:30 बजे फरमान को तिलहर थाने लाया गया। उसके पास से ड्रग्स बरामद हुई। उसके पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल भी मिले। इसके बाद रात 9:30 बजे तिलहर सीएचसी में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। करीब दो घंटे तक मेडिकल चलता रहा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर कटरा थाने चले गई। यहां पर उसका ब्लड सैंपल लिया गया। रात करीब 2:30 बजे उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई। सूचना पर मां जबीना, वकील के साथ पहुंचीं। इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई थानों का पुलिस बल बुला लिया गया। वज्र वाहन समेत पुलिस की टीमें सतर्क रहीं। इस दौरान बरेली नंबर की कई कारों में सवार लोग थाने के आसपास खड़े रहे। संवाद

तिलहर में थाने के गेट के बाहर खड़ी पुलिस बल की गाड़ियां। संवाद

तिलहर में थाने के गेट के बाहर खड़ी पुलिस बल की गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed