{"_id":"69790d5c1a034a1f8b0c012a","slug":"an-fir-has-been-registered-against-an-employee-of-the-dms-office-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164063-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएम कार्यालय के कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएम कार्यालय के कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में ओसीएफ फैक्टरी क्वार्टर निवासी रोहित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के आलमबाग-कानपुर रोड के रहने वाले अजय कुमार सोनकर वर्तमान में डीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम में तैनात हैं। उनसे उनकी जान पहचान थी। करीब दो साल पूर्व अजय कुमार ने अपनी मजबूरी बताकर आठ लाख रुपये लिए और कहा जल्दी ही वापस कर देगा। एक साल बीतने के बाद जब अजय से रुपया मांगा तो टालमटोल करने लगे। कहा कि धीरे-धीरे वापस कर देंगे। इसके बाद एक नोटरी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लिखापढ़ी पिछले साल छह जून को करवाई कि 30 अगस्त तक सारा रुपया वापस कर देंगे।
रुपया नहीं दिया। रुपया मांगने पर गालियां देते हुए मारने की धमकी दी। बताया कि अजय ने अपना ट्रांसफर रायबरेली करवा लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद