{"_id":"69bdaf7dab2a16347c0166c8","slug":"amritansh-and-deepa-winners-in-the-horn-competition-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-168509-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शंखनाद प्रतियोगिता में अमृतांश व दीपा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शंखनाद प्रतियोगिता में अमृतांश व दीपा विजेता
विज्ञापन
हनुमत धाम पर शंखनाद प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप की ओर से नवसंवत्सर पर शंखनाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में 43 सेकंड तक लगातार शंखनाद करने पर अमृतांश अग्रवाल व महिला वर्ग में दीपा सिंह ने बाजी मारी। शंखध्वनि से माहौल आध्यात्मिक हो उठा।
हनुमत धाम पर हुए आयोजन में महिला व पुरुष वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ शंखनाद किया। पुरुष वर्ग में अमृतांश अग्रवाल ने प्रथम स्थान पाया। 32 सेकंड तक शंखनाद कर पंडित पवन सारस्वत ने द्वितीय व 18 सेकंड के साथ अमन पांडेय ने तृतीय स्थान पाया।
इनके अलावा हर्षवर्धन अग्निहोत्री, ज्ञान मिश्रा, अरुण गुप्ता, विनीत गुप्ता, अयोध्या से आए विजय मिश्रा, विनम्र अग्रवाल, अंशुमान वाजपेयी, प्रभा वाजपेयी ने भी शंखनाद किया। महिला वर्ग में दीपा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रेनू अग्रवाल और गरिमा मिश्रा ने 9-9 सेकंड शंखनाद किया। इसके बाद दोबारा हुए मुकाबले में गरिमा मिश्रा ने 8 सेकेंड और रेनू अग्रवाल ने 6 सेकेंड का प्रदर्शन कर क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
मित्रांशी, सोना, अग्रिमा, रिद्धि बहल ने भी शंखनाद किया। अंत में ग्रुप की अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी, महासचिव सतीश सक्सेना, अभिनय गुप्ता, विनीत गुप्ता, नितांशी गुप्ता व आयोजक वर्षा गोस्वामी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में हनुमत धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अरुण गुप्ता, हेमा अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, विनायक अग्रवाल, डॉ. अमित सिंह, डॉ. नमिता सिंह आदि मौजूद रहे।