फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amrit Sarovar, built at a cost of 1.5 crores, is in a pathetic condition.

Shahjahanpur News: डेढ़ करोड़ों की लागत से बने अमृत सरोवर की दशा दयनीय

Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar, built at a cost of 1.5 crores, is in a pathetic condition.
अमदपुर निवाजपुर अमृत सरोवर में फैली गंदगी। संवाद
रोजा। अहमदपुर निवाजपुर में तीन साल पहले करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बना अमृत सरोवर देखरेख के अभाव में दुर्दशा का शिकार हो गया है। मुख्य गेट दो दिन पहले अराजकतत्वों ने तोड़ दिया है। लोग गेट पर लगे ग्रेनाइट के पत्थर, सेल्फी प्वाइंट की लोहे की पट्टियां व चहारदीवारी पर लगी कीमती लाइट उखाड़ ले गए हैं। साइड में लगा छोटा गेट महीनों पहले ही गायब हो चुका हैं। दीवारों पर दरारें पड़ गईं हैं। सरोवर में गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बारिश में अमृत सरोवर के पास बनी सड़क धंस गई थी। इससे अमृत सरोवर की चहारदीवारी एक ओर झुक गई थी। नगर निगम ने इसकी मरम्मत करा दी थी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से क्षेत्र के लोगों ने कच्चे तालाब के सुंदरीकरण की मांग की थी।
विज्ञापन

मंत्री के निर्देश पर अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। तालाब के आसपास की सड़कों को ऊंचा किया गया और नाले का निर्माण कराया गया था। अमृत सरोवर के निर्माण में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत आई थी। पांच फरवरी, 2022 में वित्तमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। इसके दो माह बाद बारिश होने पर अमृत सरोवर में बनी सीढ़ियां और सेल्फी प्वाइंट में दरारें आ गईं थीं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर नगर निगम के अधिकारियों ने इसको सही करा दिया था। तीन वर्ष में देखरेख के अभाव में तालाब की स्थित काफी खस्ताहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को भेजकर नुकसान का सर्वे कराकर मरम्मत कराई जाएगी। गेट तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। सरोवर की सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिए गए हैं। - डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त

अमदपुर निवाजपुर अमृत सरोवर में फैली गंदगी। संवाद

अमदपुर निवाजपुर अमृत सरोवर में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed