फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ambedkar's ideology of society fearful contractor

अंबेडकर की विचारधारा से समाज के ठेकेदार भयभीत

Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar's ideology of society fearful contractor
अंबेडकर की विचारधारा से समाज के ठेकेदार भयभीत
केंद्रीय सीमा शुल्क विभाग के एडीशनल कमिश्नर कमल किशोर कठेरिया ने कहा कि पुरानी सामाजिक व्यवस्था के ठेकेदार अंबेडकर की विचारधारा से दलितों-पिछड़ों में अधिकारों के प्रति पैदा हो रही जागरूकता के कारण भयभीत हैं। वह रविवार को गांधी भवन सभागार में आयोजित मूल निवासी मंच के 9वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि कठेरिया ने कहा कि वर्ण व्यवस्था के ठेकेदारों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे अंबेडकर की विचारधारा के प्रतिकूल कार्य करके सामाजिक सद्भाव मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। अंबेडकरी चेतना के निरंतर प्रसार से दबे-कुचले वर्ग का स्वाभिमान जागने लगा है। इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप सामाजिक व्यवस्था के ठेकेदार बौखलाहट में उल्टे-सीधे कदम उठा रहे हैं। हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित की मौत इसी बौखलाहट का नतीजा है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्रीकांत साहू ने कहा कि ऐसी घटनाओं से देश का ध्यान हटाने के लिए शोषणकारी प्रवृत्ति के लोग साम्प्रदायिक सद्भाव को चोट पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग उन सभी से बेहद घबराए हुए हैं, जो दलितों-पिछड़ों को वास्तविकता से अवगत कराकर उन्हें अधिकारों के प्रति सजग कररने का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे लोगों पर घातक हमले अंबेडकर विरोधी सोंच का नतीजा हैं। डॉ. अर्चना गौतम ने अन्याय के प्रतिरोध को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युगों पुरानी सामाजिक व्यवस्था में अन्याय के प्रतिकार को सभी को तत्पर रहना होगा। गन्ना किसान संस्थान के उप निदेशक डॉ. कुमार कपिल की अध्यक्षता और महबूब हुसैन इदरीसी के संचालन में हुए अधिवेशन में बीडी नंद, डॉ. सुधीर कांत कठेरिया, सुदेश कुमार बौद्ध, अजीजउररहमान अंसारी, केके जाटव आदि ने विचार व्यक्त किए। व्यवस्था में अतीक शाह, अरुण कुमार, जगदीश प्रसाद, शमीम आजाद, संजय राठौर, प्रशांत कठेरिया, फकीरे लाल आजाद, अजय राना आदि का सहयोग रहा। अंत में राजेश कठेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed