{"_id":"699f3a6bc51fd008f20080ad","slug":"amarpal-became-the-president-of-puwaiyan-civil-bar-association-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-166552-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अमरपाल
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन पुवायां के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत करते वकील। संवा
पुवायां। सिविल बार एसोसिएशन के कई पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना में अध्यक्ष पद पर अमरपाल सिंह गर्चा और महामंत्री पद पर रामरेश सिंह ने जीत दर्ज की।
अध्यक्ष पद के लिए अमरपाल गर्चा को 75 और लालाराम को 62 मत मिले। महामंत्री के लिए रामरेश सिंह को 55, रितींद्र मनोहर द्विवेदी को 33, अंबुज मिश्रा को 48, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार रावत को 74 और रामेंद्र मिश्रा को 62 मत मिले। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों के लिए लक्ष्मण प्रसाद गौतम 49, यशजीत सिंह देओल 88, सलीम अहमद 48, रवि शर्मा 61 वोट पा सके। यशजीत और रवि शर्मा सदस्य पद पर विजयी रहे।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्भयचंद्र मिश्रा, संयुक्त मंत्री पद पर रमेश सिंह, प्रवक्ता पद पर देवेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जितेंद्र त्रिवेदी, संतोष पांडे और संजीव सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी एचएल वर्मा और सहायक चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिवेदी, सुखविंदर सिंह खिंडा ने पहले मतदान कराया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही विजयी पदाधिकारियों को समर्थकों ने मालाएं पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि बार और बेंच के बीच मधुर संबंध बनाना, वकीलों के हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी।