फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amarnath train cancelled, Satyagraha Express arrived 19 hours late

Shahjahanpur News: अमरनाथ रद, सत्याग्रह एक्सप्रेस 19 घंटे देर से आई

Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Amarnath train cancelled, Satyagraha Express arrived 19 hours late
शाहजहांपुर। गोरखपुर में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों के रूट डायवर्ट करने की वजह से यात्रियों को गाड़ियों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन

गोरखपुर में कार्य के चलते ट्रेनों को लखनऊ होकर गुजारा जा रहा है। काम पांच मई तक चलेगा। दूरी बढ़ने से ट्रेनें विलंब से आ रही हैं। इस वजह से यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस रद होने से यात्री भटकते रहे। इसके अतिरिक्त जननायक एक्सप्रेस दो घंटे, किसान ढाई घंटे, सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे, गोवाहाटी सवा घंटे देरी से आई। इसी तरह अप लाइन की सत्याग्रह एक्सप्रेस 19 घंटे देरी से आई। शहीद एक्सप्रेस ने छह घंटे यात्रियों को इंतजार कराया। सरयू यमुना एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंची। इसके चलते यात्री परेशान होते रहे। संवाद
विज्ञापन

-----
ब्लॉक लेकर कार्य कराया गया
-बुधवार को टाउन हाल वाले पुल के नीचे अपलाइन पर ब्लॉक लेकर कार्य कराया गया। इसके चलते पटरी को बदला गया। इस बीच सवारी गाड़ी का समय नहीं था। मालगाड़ी को रोकना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed