फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amarnath Express seven and Tanakpur Triveni Express were delayed by three hours

Shahjahanpur News: अमरनाथ एक्सप्रेस सात और टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई

Sun, 02 Apr 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 02 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Express seven and Tanakpur Triveni Express were delayed by three hours
शाहजहांपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी पर विराम नहीं लग पा रहा है। शनिवार को अप लाइन की टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई, तो वहीं डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस पूरे सात घंटे लेट रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर से उन यात्रियों को अधिक दिक्कत हुई, जिनको किसी जरूरी कार्य और समय से पहुंचना था।
विज्ञापन

अपलाइन की टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस के शाहजहांपुर जंक्शन पर आने का समय सुबह 10:58 बजे है। लेकिन यह ट्रेन तीन घंटे की देरी से दोपहर 2:00 बजे आई। डाउन लाइन की अमरनाथ एक्सप्रेस का निर्धारित समय दोपहर 12:45 बजे है, जोकि सात घंटे बाद रात 8:00 बजे आ सकी। इसी तरह से डाउन लाइन की कोलकाता एक्सप्रेस तथा डिब्रूगढ़ (अवध असम) एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30-30 मिनट देरी से आ सकी।
विज्ञापन

इनके आने का निर्धारित समय क्रमश: दोपहर 13:10 बजे तथा 13:46 बजे है। इनके अलावा भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय के बाद ही जंक्शन पर पहुंची। वहीं ट्रेनों के देर से आने पर यात्रियों को रोडवेज बसों तथा डग्गामार वाहनों से यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिन्होंने पहले से रिजर्वेशन करवा रखा था, उनको कैंसिल करवाना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि पीछे के स्टेशनों पर ब्लॉक लिए जाने की वजह से ट्रेन देरी से चल रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed