फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Amar Ujala Prathama Award 27 women honored in Shahjahanpur

अमर उजाला प्रथमा सम्मान: समाज में पाया मुकाम... शाहजहांपुर में 27 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Sat, 13 Dec 2025 07:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Dec 2025 07:28 PM IST
सार

महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपना योगदान देकर देश की तरक्की में भागीदार बन रही हैं। इस संदेश के साथ शाहजहांपुर में 27 महिलाओं को अमर उजाला प्रथमा-2025 सम्मान से नवाजा गया। 

विज्ञापन
Amar Ujala Prathama Award 27 women honored in Shahjahanpur
महिलाओं को किया गया सम्मानित - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देकर दूसरों के लिए उदाहरण बनीं 27 महिलाओं को अमर उजाला प्रथमा-2025 सम्मान से नवाजा गया। अपनी काबिलियत के बल पर समाज में एक मुकाम हासिल करने वालीं महिलाओं ने सामाजिक कार्यों की गति बढ़ाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


शहर के सत्यम इंपीरिया मैरिज लॉन में शुक्रवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने दीप जलाकर किया। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद शिक्षा, सेवा, चिकित्सा, कृषि, खेलकूद आदि क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालीं 27 नारियों को उनके योगदान के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, विधायक सलोना कुशवाहा, बीएसए दिव्या गुप्ता ने शॉल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित कर समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए उनके योगदान को सराहा जाएगा। इस दौरान प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा, आशीष वर्मा, संदीप गुप्ता, कंचन गुप्ता, सचिन बाथम, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, इरफान ह्यूमन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala Prathama Award 27 women honored in Shahjahanpur
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव - फोटो : संवाद
हर क्षेत्र में सफल हो रहीं महिलाएं
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में नारी सफलता के नए सोपान चढ़ रही है। महिलाएं घर-परिवार संभालने के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी योगदान दे रही हैं। पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूत देश का निर्माण महिलाएं कर रही हैं। भाजपा सरकार भी महिलाओं की तरक्की में अपना पूरा योगदान दे रही है।

सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं भारतीय नारी
विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ऐसे उदाहरण भरे पड़े हैं जब नारी शक्ति ने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। महिलाओं की उपलब्धियों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। वह जमाना गया जब महिलाएं सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाईं हुईं हैं जिनसे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। अब महिलाओं के नाम पर मकान दिए जा रहे हैं। यह बहुत ही क्रांतिकारी कदम है।

Amar Ujala Prathama Award 27 women honored in Shahjahanpur
विधायक सलोना कुशवाहा - फोटो : संवाद
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत
भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि अब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। इसके लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है। अपनी बेटियों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें ताकि वे अपने भविष्य की इबारत खुद लिख सकें। नारी आत्मनिर्भर बनेगी तो समाज खुद ब खुद बेहतर दिशा में जाएगा।

इन महिलाओं का किया गया सम्मान
डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन, शिक्षिका माला सिंह, पल्लवी गुप्ता, पल्लवी वर्मा, तरन्नुम बी, रुफिया खान, रंजना यादव, रत्ना शर्मा, शिक्षामित्र तेजपाल कौर, संस्थापक रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग डॉ.नमिता सिंह, समाजसेवी मीरा सेठ, उपनिरीक्षक आसमा बेगम, पूर्व चेयरमैन अल्हागंज नगर पंचायत चंद्रेश गुप्ता, समाजसेवी अल्पना श्रीवास्तव, चिकित्सक आशा चंद्रा, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. ऊषा चंद्रा, समाजसेवी अनुज्ञा मिश्रा, बीएलओ ऊषा शुक्ला, नंदनी कश्यप, क्रिकेटर वसुंधरा, प्रगतिशील किसान अंजली मिश्रा, जलालाबाद ब्लॉक प्रमुख लता सिंह, ऑल सेंट्स स्कूल की प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, किड जोन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य मंतशा सिद्दीकी।

Amar Ujala Prathama Award 27 women honored in Shahjahanpur
अमर उजाला की ओर से आयोजित प्रथमा-2025 सम्मान समारोह में सम्मानित प्रायोजक और अतिथि। - फोटो : संवाद

इनका रहा सहयोग
भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह, खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर्स की डॉ अभिनिका खंडेलवाल, न्यूरोलॉजिस्ट मोहम्मद इमरान खान, निर्मल माइंड केयर के डॉ. अभिनव रस्तोगी, मनपसंद नमकीन, अटलांटिका इंडस्ट्रीज, मालब्रोस प्राइवेट लिमिटेड निगोही, लता सिंह, गोल्डी बस सर्विस के वीरेंद्रपाल सिंह गोल्डी, सचिन ट्रेडर्स के सचिन बाथम, मोहन होम्यो क्लीनिक एंड रिसर्च सेंटर, कन्हैया हौजरी, मैक्स लैब के रउफ खान, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पुवायां के आकाश यादव, आरके ज्वैलर्स के संदीप गुप्ता का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed