{"_id":"5755bef84f1c1b081d9c5760","slug":"amar-ujala-award-for-meritorious-students-from-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह नौ को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह नौ को
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला एवं सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन नौ जून को बरेली मोड़ के पास स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय (एसएस कॉलेज) में पूर्वाह्न 10 बजे से होगा। इसमें मेधावी छात्र - छात्राओं और टॉपर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल कपूर ने एक प्रेसवार्ता में की। उन्होंने बताया कि इस सम्मान समारोह में शाहजहांपुर जिले के चार प्रतिभावान छात्र - छात्राओं को 25 - 25 हजार की चार छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है वह प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने अह्वान किया है कि यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 12वीं उत्तीर्ण छात्र - छात्राएं जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं वह नौ जून को एसएस कॉलेज में प्रवेश पत्र एवं मार्कशीट की फोटोकॉपी लेकर आएं। ऐसे सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्र किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9458606320 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रेसवार्ता में इस मौके पर इंस्टीट्यूट की ओर से हेमंत जोशी, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन