{"_id":"7317278358c810a91f088ace4298cfed","slug":"amar-shaheed-ramesh-s-bust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद रमेश की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद रमेश की प्रतिमा का अनावरण
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 12 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे अरसे बाद आखिर काबिलपुर के लाल अमर शहीद रमेश चंद्र की प्रतिमा उन्हीं के गांव में स्थापित हो ही गई। कारगिल युद्ध में शहीद हुए रमेश चंद्र की प्रतिमा का अनावरण डीएम शुभ्रा सक्सेना ने किया और अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि यह जनपद क्रांतिकारियों का जिला कहलाता है। यहां के कण-कण में देशभक्ति का जज्बा है। हमेशा देश पर अपने प्राण न्योछावर करने के लिए यहां के नौजवान तैयार रहते हैं। इसलिए यहां की मिट्टी को हम नमन करते हैं और वीर सपूतों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में शत्रुओं से लोहा लेते हुए बलिदान हुए शहीद रमेश चंद्र सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर डीएम ने शहीद के परिवार से मिलकर हाल चाल भी लिया।
शहीद रमेश की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल रामशिरोमणि मिश्र एसडीएम वंदना त्रिवेदी अन्य अधिकारियों और सेना के जवानों ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों समेत बड़ी संख्या में गांववाले शामिल हुए।