फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All were impressed by the atal bihari

अटल के बेबाकपन से सभी रहे कायल

Fri, 25 Dec 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 25 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
All were impressed by the atal bihari
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सांसद कृष्णा राज ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। इसके अलावा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने वूलनशाह की मजार पर चादरपोशी कर कद्दावर नेता के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सांसद ने अपने रोशनगंज स्थित आवास पर हुई गोष्ठी में श्री वाजपेयी के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय विचारधारा के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन पर देश गर्व कर रहा है। ऐसे महान कवि हृदय वाजपेयी ने देश का मस्तक हमेशा ऊंचा किया।
विज्ञापन

कृष्णा राज ने कहा कि अपनी स्वच्छ छवि और बेबाक शैली से अटल जी ने विपक्षियों को भी अपना बनाया और पूरे विश्व में भारत की श्रेष्ठता साबित की। उनकी दूरदर्शिता और योग्यता के सभी कायल हैं। पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सच्चे इंसान होने के साथ लोकप्रिय जननायक रहे। आज भी लोग उनकी प्रशंसा कर उनके समय को याद करते हैं। वसुधैव कुटुंबकम की धारणा रखने वाले वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण कर अपनी इच्छाशक्ति का भी परिचय दिया था। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता ने कहा कि अटल जी लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी रहे। जब कभी लोकतंत्र की मर्यादा पर आंच आई, तो उन्होंने उसका डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में राजेश गुप्ता, सत्यपाल चौहान, डॉ. विजय जौहरी, मानवेंद्र सिंह, नीरज पाठक, अनिल मालवीय, केके वर्मा, रवि दीक्षित, जेडी सक्सेना, सूरज तिवारी, अशोक कुमार, पंकेश मिश्रा, सुधीर गुप्ता, राम निवास, अखिलेश पाठक, ज्ञानेश सिंह, अरुणेश शुक्ला, अमित यादव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
उधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरासत अली खां ने अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोधीपुर में हजरत वूलनशाह की मजार पर चादरपोशी कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। इसके बाद हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष खां के अलावा शबनम वारसी, गुफरान खां, मशकूर खां, बहार, साबिर खां, सलाउद्दीन अंसारी, नाजमा खानम, सीमा खान, सलीम खां, नाजिम, आरिफ आदि ने श्री वाजपेयी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों की सराहना की। वहीं, तसलीम लगारी ने मो. आबिद, शाहेद अंसारी, कयूम खां, फूलमियां, शद्दू खां, जमीर अहमद, अफरोज खां, शकील अहमद आदि के साथ गरीबों और असहाय लोगों में फल वितरित कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दीर्घायु की कामना की।
पुवायां। भाजपा नेता गंगाराम मिश्रा के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद मिष्ठान वितरित किया गया।

इस दौरान सतीशचंद्र गुप्ता, मुनीश मिश्रा, अमर कुशवाहा, पुनीत तिवारी, उमा देवी, दिनेश अवस्थी, राजकुमार गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय छात्र संघर्ष समिति के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी रामसुरेश बाजपेयी आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हर्ष जताते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed