फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All-round development has happened in the country and the state: Suresh Khanna

जनता की सोच बदलने से देश-प्रदेश में संभव हुआ चहुंमुखी विकास : सुरेश खन्ना

Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
All-round development has happened in the country and the state: Suresh Khanna
शाहजहांपुर में बुधवार को विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वाताज् करते प्रदेश के वित्त मंत्री स? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को दोपहर विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत तमाम उपलब्धियों और इस दौरान जनपद में कराए विकास और निर्माण के कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि जनता की सोच बदलने से देश व प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो सका और सरकार के कामों के प्रतिफल के तौर पर 2014 से लेकर अभी तक सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता मिली है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने बताया कि जल्द ही जनपद में प्रदर्शनी मैदान और शहीद संग्रहालय में ध्वनि और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही शाहजहांपुर नगर के विकास का अभियान तेज करने के लिए विकास प्राधिकरण की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है। वित्त मंत्री खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जनपद में 4.60 लाख से अधिक किसानों को 795 करोड़, 58 लाख, 60 हजार रुपये धनराशि का वितरण किया जा चुका है। इससे किसानों ने अच्छे बीज और सिंचाई सुविधा का विकास किया है।
विज्ञापन

इसी तरह मनरेगा से 201 आगंनबाड़ी केंद्र, 1069 सामुदायिक शौचालय और 758 पंचायत भवन भी बने हैं। इसी अवधि में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में विभिन्न बैंकों से 1840.71 लाख रुपये ऋण दिलाकर कुल 220 नई इकाइयां स्थापित की गईं और उनके माध्यम से 1595 लाभार्थियों को रोजगार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, रोजगार मेलों, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के निशुल्क टीकाकरण, 25 लाख लोगों के कोविड टीकाकरण, अस्पतालों में 300 ऑक्सीजन बेड, 22 वेंटिलेटर बेड, पांच ऑक्सीजन प्लांट, 311245 आयुष्मान कार्ड, 56797 ग्रामीण परिवारों व 12842 शहरी परिवारों को पीएम आवास, 376738 परिवारों को उज्जवला योजना लाभ, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed