फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alcohol addict patient arrived at a liquor shop with a urine bag in his hand in shahjahanpur

शराब की लगी ऐसी लत: हाथ में यूरिन थैली पकड़ ठेके पर पहुंचा मरीज... फिर इस हाल में पड़ा मिला; देखें वीडियो

Sun, 26 Oct 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Oct 2025 03:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज हाथ में यूरिन की थैली पकड़कर शराब खरीदने के लिए ठेके पर पहुंच गया। उसने शराब पी। नशा चढ़ा तो बेहोश होकर सड़क किनारे गिर गया। 

विज्ञापन
Alcohol addict patient arrived at a liquor shop with a urine bag in his hand in shahjahanpur
शराब खरीदने ठेके पर पहुंचा मरीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शराब की लत ऐसी लगी कि शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज हाथ में यूरिन थैली लेकर ठेके पर पहुंच गया। वहां उसने शराब खरीदी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। शराब पीने के बाद वह बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। उसे परिजन उठाकर ले गए।

विज्ञापन

ठेके पर मरीज को देख लोग रह गए हैरान 
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली थाना क्षेत्र में मोहल्ला अजीजगंज में शराब ठेके के पास शनिवार दोपहर एक व्यक्ति पहुंचा, जिसके सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। हाथ में वीको लगा हुआ था। उसने अपने हाथ में यूरिन की थैली थाम रखी थी। लड़खड़ाते हुए ठेके तक आया और शराब खरीदी। उसकी यह हालत और शराब की लत को देखकर आसपास खड़े लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नशा चढ़ा तो बेहोश होकर गिरा 
बताया जाता है कि शराब पीने के बाद वह थोड़ी दूरी पर जाकर बेहोश हो गया। वहीं, काफी देर तक जब उसके परिजनों को वह नहीं दिखा तो उन्होंने तलाश शुरू की। दरअसल, वह व्यक्ति परिजनों को बगैर बताए राजकीय मेडिकल कॉलेज से शराब पीने आ गया था। बाद में परिजन उसे ढूंढ़ते हुए पहुंचे और किसी तरह उसे लेकर चले गए।

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed