फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   alarm eficienty comptetion

अलार्म एफीशियेंसी रेस और  शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 

Fri, 05 Aug 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
alarm eficienty comptetion
अलार्म एफीशियेंसी रेस और  शूटिंग प्रतियोगिता का समापन 
42 वीं अंतर्जनपदीय अलार्म एफीशियेंसी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुलिस लाइंस में समापन हो गया। समारोह में विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में तीन अगस्त से शुरू हुई प्रतियोगिता में जोन की सात टीमों पीलीभीत, बदायूं, रामपुर, बरेली, बिजनौर, अमरोहा और शाहजहांपुर ने हिस्सा लिया। पहले दिन हुई अलार्म एफीशियेंसी प्रतियोगिता में शाहजहांपुर ने बाजी मारी थी। वहीं चार और पांच अगस्त को सेना की फायरिंग रेंज पर रायफल, रिवाल्वर और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें सर्वाधिक अंक पाकर पीलीभीत ने प्रथम और शाहजहांपुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नई स्पर्धा रायफल में पीलीभीत ने प्रथम और बदायूं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता में बरेली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर और रायफल शूटिंग में बरेली के एचसीपी संजय सिंह को बेस्ट शूटर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में असाल्ट विजेता शील्ड और रिवाल्वर/ पिस्टल शील्ड शाहजहांपुर को प्राप्त हुई। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका एसआई राजपाल सिंह और आरएमओ राजकिशोर यादव ने निभाई। 167 इंफेंट्री ब्रिगेड शाहजहांपुर कर्नल बीएस कासिद और एसपी डॉ. मनोज कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, एसपी सिटी एपी सिंह, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, सीओ सिटी अवीनश्वर चंद्र श्रीवास्तव, आरआई जवाहर लाल शर्मा समेत समस्त स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed